Skip to main content

परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाने वाले 250+ विलोम शब्द

विलोम शब्द (Antonyms)   संधि — विग्रह समास — विस्तार अनिवार्य — वैकल्पिक / ऐच्छिक आवश्यक — अनावश्यक जटिल — सरल कुटिल — सरल / सीधा ग्रामवासी — नगरवासी ब्रह्मचर्य — गृहस्थ (या कामाचार) कुख्यात — प्रसिद्ध / सुप्रसिद्ध ऐश्वर्य — दरिद्रता / निर्धनता आरोह — अवरोह तटस्थ — पक्षपाती चिरन्तन- नश्वर  उन्मूलन- रोपण  निषिद्ध- विहित  पृथक- एकत्र  उपयोग- अनुपयोग  उद्यम- आलस्य  कृपण- दानी कृश- हष्ट्र पुष्ट्र  उद्धत- विनित  प्रसारण- आकुंचन  प्रवृत्ति- निवृत्ति  विपद- संपद  अवनि- अम्बर  सदैव- विरद  सहोदर- अन्योदर अज्ञ ⇢ विज्ञ / प्रज्ञ अथ ⇢ इति अत्यधिक ⇢ स्वल्प अन्तरंग ⇢ बहिरंग अन्तर्द्वन्द्व ⇢ बहिर्द्वन्द्व अवनति ⇢ उन्नति अवनी ⇢ अम्बर अर्वाचीन ⇢ प्राचीन अल्पज्ञ ⇢ बहुज्ञ अमृत ⇢ विष अनुराग ⇢ विराग अवर ⇢ प्रवर अधम ⇢ उत्तम अनुग्रह ⇢ विग्रह / कोप अपेक्षा ⇢ उपेक्षा अविर्भाव ⇢ तिरोभाव आकर्षण ⇢ विकर्षण आद्य ⇢ अन्त्य आलोक ⇢ तिमिर / अन्धकार आहूत ⇢ अनाहूत आद्र्र (आर्द्र) ⇢ शुष्क आस्था ⇢ अनास्था   इहलोक ⇢ पर...

Chain survey

 

जरीब सर्वेक्षण (Chain Survey) क्या है?

सर्वेक्षण का मतलब है जमीन को नापना और उसका नक्शा बनाना।

जरीब सर्वेक्षण में जमीन की लंबाई और दूरी को जरीब (Chain) या फीते (Tape) से मापा जाता है।

यह सबसे आसान सर्वेक्षण विधि है और छोटे खेत, प्लॉट आदि नापने में उपयोग होती है।


जरीब (Chain) क्या होती है?

जरीब एक ऐसा उपकरण है जिससे जमीन की दूरी नापते हैं।

  • यह छोटी-छोटी लोहे की कड़ियों से बनी होती है।
  • दोनों तरफ पकड़ने के लिए हैंडल लगे होते हैं।
  • इसका काम सिर्फ दूरी मापना है।

याद रखें:
जरीब = दूरी नापने वाली लोहे की कड़ी वाली पट्टी


फीता (Tape) क्या होता है?

फीता भी दूरी नापने के लिए होता है।

  • यह जरीब जैसा ही काम करता है।
  • लेकिन इसमें कड़ियां नहीं होती।
  • यह हल्का और ज्यादा सही माप देता है।

प्रकार:

  1. Cotton tape
  2. Metallic tape
  3. Steel tape
  4. Invar tape

Chain Survey के सिद्धांत (6)

1. माप (Measurement)

जमीन की दूरी सीधी और समतल दिशा में नापते हैं।

2. त्रिभुज बनाना (Framework)

पूरे क्षेत्र को छोटे-छोटे त्रिभुजों में बांटते हैं ताकि गलती कम हो।

3. बाहर से अंदर काम करना

पहले सीमा नापते हैं, फिर अंदर की चीजें।

4. उत्तर दिशा पता होना

नक्शे में दिशा सही रखने के लिए।

5. नए बिंदु निकालना

नए स्थान को पुराने ज्ञात स्थान से पता करते हैं।

6. खसका (Offset)

मुख्य लाइन से हटे हुए स्थान की दूरी निकालना।


जरीब के प्रकार

1. Engineering Chain

  • 100 ft
  • इंजीनियरिंग काम में

2. Gunter Chain

  • 66 ft
  • जमीन मापने में

3. Revenue Chain

  • 33 ft
  • खेत की माप में
  • इसे पटवारी जरीब भी कहते हैं

4. Metric Chain

  • 5m, 10m, 20m, 30m
  • 1 link = 20 cm

Chain Survey के उपकरण

  • Chain → दूरी नापने के लिए
  • Tape → सही दूरी नापने के लिए
  • Arrow → चेन की गिनती रखने के लिए
  • Ranging rod → सीधी लाइन बनाने के लिए
  • Peg → जमीन में निशान लगाने के लिए
  • Plumb bob → सीधा बिंदु लेने के लिए
  • Field book → माप लिखने के लिए

फायदे

  • आसान है
  • सस्ता है
  • छोटे क्षेत्र के लिए अच्छा है
  • जल्दी किया जा सकता है

नुकसान

  • बड़े क्षेत्र के लिए अच्छा नहीं
  •  बहुत ज्यादा Accuracy वाले काम में कम उपयोगी


Exam Trick:

Chain Survey = केवल दूरी मापना + त्रिभुज बनाना

सिद्धांत = 6
Gunter Chain = 66 ft
Revenue Chain = पटवारी जरीब
Metric link = 20 cm

Comments

Popular posts from this blog

Jarib , pictures, photo,जरीब का चित्र, chain survey,Part3 जरीब सर्वेक्षण chain survey

  जरीब सर्वेक्षण (Chain Survey) | सिद्धांत, प्रकार, फीता और उपकरण  Introduction सर्वेक्षण (Surveying) सिविल इंजीनियरिंग का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें क्षेत्र की दूरी, दिशा और सीमाओं को मापा जाता है। जरीब सर्वेक्षण (Chain Survey) सबसे सरल और प्राचीन तकनीक है, जिसमें जरीब या फीता का उपयोग किया जाता है।  जरीब (Chain) क्या है? जरीब एक यांत्रिक उपकरण है जिसका उपयोग रेखीय दूरी नापने (Linear Measurement) के लिए किया जाता है। यह जस्तीकृत मृदु इस्पात की कड़ियों से बनी होती है। दोनों सिरों पर पीतल के हत्थे (Handles) लगे होते हैं। यह छोटे और समतल क्षेत्रों के सर्वेक्षण के लिए उपयुक्त है।  जरीब को चेन सर्वे (Chain Survey) में मुख्य उपकरण माना जाता है।  फीता (Tape) क्या है? फीता (Tape) भी दूरी मापने का उपकरण है लेकिन इसमें कड़ियाँ नहीं होतीं। यह जरीब से हल्का और अधिक शुद्ध (Accurate) होता है। इसे कई प्रकार के पदार्थों से बनाया जाता है: सूती फीता (Cotton Tape) मेटलिक फीता (Metallic Tape) इस्पाती फीता (Steel Tape) इन्वार फीता (Invar Tape) ...

Surveying in Civil Engineering: सर्वेक्षण क्या है? Types, Principles & Uses

सिविल इंजीनियरिंग में सर्वेक्षण (Surveying in Civil Engineering) सर्वेक्षण क्या है? (What is Surveying?) Surveying in Civil Engineering सिविल इंजीनियरिंग की एक महत्वपूर्ण शाखा है, जिसमें भूमि पर स्थित विभिन्न बिंदुओं की दूरी, कोण, ऊँचाई और स्थिति का मापन करके नक्शा (Map) तथा निर्माण कार्य के लिए आवश्यक डेटा तैयार किया जाता है। Surveying का उपयोग सड़क, पुल, रेलवे, नहर, भवन और अन्य निर्माण परियोजनाओं में किया जाता है। सर्वेक्षण का उद्देश्य (Purpose of Surveying) सटीक नक्शा और योजना बनाना – टोपोग्राफिकल और कैडस्ट्रल नक्शा तैयार करना। निर्माण स्थल का चयन – सड़क, रेलवे, पाइपलाइन और सीवर लाइन के लिए उचित स्थल चुनना। बिंदुओं की स्थिति ज्ञात करना – प्राकृतिक और कृत्रिम बिंदुओं की स्थिति मापना। ऊंचाई और गहराई मापन – भूमि की स्थलाकृति और ऊंचाई निर्धारण। निर्माण कार्यों के लिए लेआउट बनाना – भवन, पुल, नहर आदि के लिए मार्किंग। भूमि की सीमाओं का निर्धारण – संपत्ति और कानूनी उद्देश्यों के लिए। मिट्टी की कटाई और भराई का परिमाण – निर्माण में आवश्यक माप। सर्वेक्षण का वर्गीक...

Part4जरीब सर्वेक्षण( उपकरण)

  खसका दंड।खसका दंड का प्रयोग  ये भी आरेखन दण्ड की तरह ही होता है। परन्तु इसके ऊपरी सिरे पर जरीब की हैंडल फसाने के लिए एक खांचा बना रहता है।जिसकी सहायता से खाई या झाड़ियों वाली स्थान में  जरीब के द्वारा नाप ली जाती है। खूँटी।  खूँटी का कार्य  खूँटी को सर्वेक्षण स्टेशनो की पहचान करने के लिए उस बिंदु पर गाड़ दी जाती है।ये लकड़ी  की बनी होती है। उसके ऊपर स्टेशन का नाम लिख दिया जाता है। उसकी लम्बाई 15 cm से 20 cm तक होती है। इसका शीर्ष 5cmx5cm वर्गाकार होता है।  साहुल।साहुल का कार्य  साहुल के द्वारा कम्पास , लेवल, थियोडोलाइट, आदि उपकरण को स्टेशन बिंदु पर केन्द्रण करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त ढालू जमीन पर जरीब मापन करते समय तथा आरेखन दण्ड को ठीक ऊर्ध्वाधर खड़ा करने में साहुल द्वारा जांच की जाती है। ये धातु का शंकुनुमा पिण्ड होता है।जिसके शीर्ष में एक मजबूत डोरी बंधी होती हैं। झाडियाँ । झाडियाँ का कार्य आरेखन दण्डो दूर से पहचान करने के लिये,इनके शीर्ष पर कपड़े की चौकोर  लाल या सफेद रंग की झाडियाँ बांध दी जाती है।   समकोण...