Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Chain survey

बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारकों (Factors Affecting Child Development)

  प्रकृति: आंतरिक या आनुवंशिक कारक (Internal / Genetic Factors) यह वह चीजें हैं जो बच्चे को पैदा होने से पहले ही अपने माता-पिता के जीन (Genes) से मिल जाती हैं । इन्हें बदला नहीं जा सकता। वंशानुक्रम (Heredity): माता-पिता से मिलने वाले शारीरिक गुण। उदाहरण: यदि माता-पिता की लंबाई अच्छी है, तो बच्चे की लंबाई भी अक्सर अच्छी होती है। आँखों का रंग (जैसे नीली या भूरी आँखें) भी इसी से तय होता है। बुद्धि (Intelligence): बच्चे की मानसिक क्षमता। उदाहरण: कुछ बच्चे किसी बात को सिर्फ एक बार सुनकर याद कर लेते हैं (तीव्र बुद्धि), जबकि कुछ बच्चों को समझने में थोड़ा समय लगता है। यह जन्मजात क्षमता विकास को प्रभावित करती है। शारीरिक संरचना (Physical Structure): शरीर की बनावट या कोई जन्मजात कमी। उदाहरण: यदि कोई बच्चा जन्म से ही शारीरिक रूप से कमजोर या दिव्यांग है, तो उसका खेल-कूद और सामाजिक विकास आम बच्चों से थोड़ा अलग गति से होगा। 2. पोषण: बाह्य या वातावरणीय कारक (External / Environmental Factors) यह वह माहौल है जो बच्चे को पैदा होने के बाद दुनिया से मिलता है । इसे अच्छा या बुरा करके बच्चे के विक...

Chain survey

  जरीब सर्वेक्षण (Chain Survey) क्या है? सर्वेक्षण का मतलब है जमीन को नापना और उसका नक्शा बनाना। जरीब सर्वेक्षण में जमीन की लंबाई और दूरी को जरीब (Chain) या फीते (Tape) से मापा जाता है। यह सबसे आसान सर्वेक्षण विधि है और छोटे खेत, प्लॉट आदि नापने में उपयोग होती है। जरीब (Chain) क्या होती है? जरीब एक ऐसा उपकरण है जिससे जमीन की दूरी नापते हैं। यह छोटी-छोटी लोहे की कड़ियों से बनी होती है। दोनों तरफ पकड़ने के लिए हैंडल लगे होते हैं। इसका काम सिर्फ दूरी मापना है। याद रखें: जरीब = दूरी नापने वाली लोहे की कड़ी वाली पट्टी फीता (Tape) क्या होता है? फीता भी दूरी नापने के लिए होता है। यह जरीब जैसा ही काम करता है। लेकिन इसमें कड़ियां नहीं होती। यह हल्का और ज्यादा सही माप देता है। प्रकार: Cotton tape Metallic tape Steel tape Invar tape Chain Survey के सिद्धांत (6) 1. माप (Measurement) जमीन की दूरी सीधी और समतल दिशा में नापते हैं। 2. त्रिभुज बनाना (Framework) पूरे क्षेत्र को छोटे-छोटे त्रिभुजों में बांटते हैं ताकि गलती कम हो। 3. बाहर से अंदर काम करना ...