Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2026

Geological Cycle और Weathering

  Soil Definition / मिट्टी की परिभाषा Engineering Definition of Soil / इंजीनियरिंग के अनुसार मिट्टी: सिविल इंजीनियर्स के लिए, चट्टानों के टूटने से बना वह ढीला या अन-सॉलिड मटेरियल (Unconsolidated Material) ही मिट्टी है , जिस पर किसी भी बिल्डिंग, रोड या ब्रिज की नींव (Foundation) रखी जाती है। इस ढीले पदार्थ में ठोस कणों (solid particles) के साथ-साथ हवा और पानी भी मिक्स होते हैं।  Geological Cycle of Soil / भूवैज्ञानिक चक्र  प्रकृति में चट्टान से मिट्टी बनने और मिट्टी से दोबारा चट्टान बनने की यह प्रक्रिया हमेशा एक गोल चक्र में चलती रहती है।  यह प्रकृति का वह 5-स्टेप का चक्र (Cycle) है जिससे चट्टान से मिट्टी बनती है: 1. Rock (चट्टान): शुरुआत एक मजबूत और ठोस पत्थर या चट्टान से होती है। 2. Weathering (अपक्षय): धूप, हवा और पानी की मार से यह चट्टान छोटे-छोटे कणों में टूट जाती है । 3. Transportation (परिवहन): टूटे हुए यह बारीक कण हवा या नदी के पानी के साथ बहकर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं । 4. Deposition (जमाव): बहकर आए हुए यह कण किसी नीची जगह या नदी के किनारे धीरे-धीरे ...