Skip to main content

इस्पतिय छत कैंचिया ( Steel Trusses)

 इस्पतिय छत कैंचिया ( Steel  Trusses) 

छत कैंचिया प्रत्यक्ष प्रतिबलो को सहन करने वाले सदस्यों से रचित संरचना का अवयव हैं ।इन्हे खुली वेब धरन भी कहते हैं। कैंची तनन और संपीडन उपयोग के त्रिकोणीय जाल के रूप में होता है।ट्रस के जोड़ पर भार और प्रतिक्रिया लगती है। 6 मीटर से अधिक विस्तृत के लिए छत कैंची अधिक मितव्ययी होती है। 

छत कैंची के मुख्य घटक ( Main Components of Roof trusses) 

छत कैंची के विभिन्न घटक निम्न हैं 

(1) शीर्ष कार्ड सदस्य (Top chord member) 

(2) तली कार्ड सदस्य या उपांग (Bottom chord member) 

(3) वेब सदस्य (Web member)  


(1) शीर्ष कार्ड सदस्य (Top chord member)  

उपांगो के आलम्ब एक सिरे से दूसरे सिरे को जोड़ने वाली ऊपरी रेखा जो कैंची के चोच से गुजरती है।को ऊपरी कार्ड कहते हैं  

(2) तली कार्ड सदस्य या उपांग (Bottom chord member) 

कैंची में एक आलम्ब से दूसरे आलम्ब के बीच जोड़ने वाली सबसे निचली रेखा को निचली कार्ड उपांग कहते हैं। कैंची की तली कार्ड उपांग सीधी होती है। 

(3) वेब सदस्य (Web member)   

कैंची के ऊर्ध्वाधर और नत उपांग जो ऊपरी और निचली कार्ड उपांग से जुड़ते है, को वेब उपांग कहते हैं। 


छत कैंची संबंधित पद 

1 विस्तृति ( Span) 

2 उठान (Rise) 

3 पिच (pitch) 

4 ढाल ( Slope) 

5 राफ्टर (Rafter) 

6 मुख्य राफ्टर ( Main Rafter) 

7 पैनल (Panel) 

8 बारजा ( Bay) 

9 पैनल बिंदु (panel point) 

10 ऐड़ी जोड़ ( Heal joint) 

11 शिखर जोड़ (Peak joint) 

12 वलिक ( Eaves)  



Read more 

विज्ञान की प्रमुख शाखाएं


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Jarib , pictures, photo,जरीब का चित्र, chain survey,Part3 जरीब सर्वेक्षण chain survey

  जरीब सर्वेक्षण के कितने सिद्धांत है? जरीब अथवा फीता क्या है? जरीब कितने प्रकार के होते हैं? जरीब ( Chain)।  जरीब का चित्र।  जरीब एक प्रकार का यंत्र जो रेखीय दूरी नापने के काम आती है।ये जस्तीकृत मृदु इस्पात के तार से कड़ियो को जोड़़ कर बनाई जाती है।जरीब को जरीब के चित्र द्वारा अच्छे से समझा जा सकता है। इसमें कड़ी के सिरो पर घुण्डी बनाकर  तथा तीन छोटे छल्लो द्वारा कड़ियो को आपस में जोड़ कर वांछित लम्बाई की जरीब बनाई जाती है। जरीब के दोनो सिरो पर एक पीतल का हत्था लगा होता है। जिसकी मदद से जरीब को फैलाया जाता है।   जरीब सर्वेक्षण ऐसी जगह पर किया जाता है।जहा सर्वेक्षण क्षेत्र छोटा हो।या सामान्य कार्यों के लिए और क्षेत्र की सीमाएं निर्धारित करने के लिए ,सर्वेक्षण नक्शा बनाने के लिए जरीब सर्वेक्षण संतोषजनक रहता है। जरीब सर्वेक्षण केवल रेखीय माप के लिए किया जाता है।जरीब  सर्वेक्षण में रेखाओ का कोणीय मान नहीं निकला जाता है। निम्नलिखित स्थिति यो मे जरीब सर्वेक्षण अपनाना सही रहता है।  (i ) जब सर्वेक्षण क्षेत्र छोटा ,सीमित ,और खुला तथा लगभग समतल हो  (ii) जब...

Part4जरीब सर्वेक्षण( उपकरण)

  खसका दंड।खसका दंड का प्रयोग  ये भी आरेखन दण्ड की तरह ही होता है। परन्तु इसके ऊपरी सिरे पर जरीब की हैंडल फसाने के लिए एक खांचा बना रहता है।जिसकी सहायता से खाई या झाड़ियों वाली स्थान में  जरीब के द्वारा नाप ली जाती है। खूँटी।  खूँटी का कार्य  खूँटी को सर्वेक्षण स्टेशनो की पहचान करने के लिए उस बिंदु पर गाड़ दी जाती है।ये लकड़ी  की बनी होती है। उसके ऊपर स्टेशन का नाम लिख दिया जाता है। उसकी लम्बाई 15 cm से 20 cm तक होती है। इसका शीर्ष 5cmx5cm वर्गाकार होता है।  साहुल।साहुल का कार्य  साहुल के द्वारा कम्पास , लेवल, थियोडोलाइट, आदि उपकरण को स्टेशन बिंदु पर केन्द्रण करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त ढालू जमीन पर जरीब मापन करते समय तथा आरेखन दण्ड को ठीक ऊर्ध्वाधर खड़ा करने में साहुल द्वारा जांच की जाती है। ये धातु का शंकुनुमा पिण्ड होता है।जिसके शीर्ष में एक मजबूत डोरी बंधी होती हैं। झाडियाँ । झाडियाँ का कार्य आरेखन दण्डो दूर से पहचान करने के लिये,इनके शीर्ष पर कपड़े की चौकोर  लाल या सफेद रंग की झाडियाँ बांध दी जाती है।   समकोण...

what is surveying in civil engineering,Surveying ,सर्वेक्षण Part 1

  what is surveying in civil engineering सर्वेक्षण  (Survey) Surveying is the art to determing the relative position of a points and the distance and angles between them.   सर्वेक्षण सिविल इंजीनियरिंग की वो शाखा है।जिसके अन्तर्गत किसी एक बिंदू के सापेक्ष किसी दूसरे बिंदू की भूतल पर या भूगर्भ या आकाश में ऊंचाई या गहराई का पता लगाया जाता है। उसे ही सर्वेक्षण कहा जाता है। सर्वेक्षण सिविल इंजीनियरिंग का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है। इसकी सहायता से ही किसी क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।तथा निर्माण संबंधी ड्राइंग बनाकर निर्माण कराया जाता हैं।  सर्वेक्षण का उद्देश्य ( purpose of survey) सर्वेक्षण के निम्न उद्देश्य है। 1 सर्वेक्षण क्षेत्र का नक्शा या मानचित्र बनाना, क्षेत्र से प्राप्त मापो को ड्रॉइंग सीट पर आलेखित करना। 2 विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्थल का चयन करना जैसे , रेल , सड़क, पाइप लाइन ,सीवर लाइन आदि। 3 सतह पर किसी बिंदू की स्थिति ज्ञात करना। 4 विभिन्न प्राकृतिक और कृत्रिम बिंदुओ की ऊंचाई और गहराई का पता लगाना। 5 विभिन्न निर्माण कार्यों के लि...