Skip to main content

Compass surveying part 1

 

What is compass surveying? Type of compass.


दिकसूचक सर्वेक्षण( compass surveying) 

दिकसूचक सर्वेक्षण में सर्वे रेखाओं की दिशा और परस्पर क्षैतिज स्थिति ज्ञात की जाती है। इसमें जो दिशा ज्ञात की जाती है।वो किसी अन्य स्थिर रेखा के सन्दर्भ से ली जाती है।

जब भूमि क्षेत्र काफी घना और बड़ा हो जिसके कारण इसे त्रिभुजों में बांटना ,संयोग व जांच रेखाएं डालना मुश्किल हो तो ऐसी जगह पर दिकसूचक सर्वेक्षण किया जाता है।

दिकसूचक सर्वेक्षण में क्षेत्र को चारो ओर से घेरती हुई तथा एक दूसरे से क्रमण में सती हुई सर्वे रेखाये डाली जाती है। इनकी लम्बाई फीते से नाप लेते है और दिशा किसी स्थिर रेखा के सन्दर्भ में , किसी  कोण मापने वाले यंत्र से माप ली जाती है।

चंक्रम (Traverse) 

सर्वे स्टेशनो को मिलाने वाली रेखाओ से बने ढांचे को चंक्रम कहते हैं।जिनकी लम्बाई और दिशा दोनों ज्ञात हो ।

इसे माला रेखा अथवा बंधन रेखा भी कहते है।

जब इन रेखाओं पर सर्वेक्षण का काम करते है तो उसे चंक्रमण कहा जाता है।

चंक्रम के प्रकार(Types of Traverse) 

सर्वेक्षण में चंक्रम दो प्रकार का होता है।

(i) बन्द चंक्रम 

(ii) खुला चंक्रम 

(i) बन्द चंक्रम(Close Traverse) 

जब सर्वे करते हुए जिस बिंदु से कार्य शुरू किया जाता है उसी बिंदु पर कार्य करते हुए वापस पहुंच कर समाप्त करते है।तो इस प्रकार जो परिपथ बनता है उसे बन्द चंक्रम कहा जाता है।

जैसे नगरों, झीलों मैदानों जंगलो के सर्वे के लिए बंद चंक्रम सर्वेक्षण अपनाया जाता है।

बंद चंक्रम की दिशा दक्षिणावर्त या वामावर्त हो सकती है।








(ii) खुला चंक्रम( Open Traverse)

जब सर्वे का कार्य किसी एक बिन्दु से शुरू करके किसी अन्य बिन्दु पर समाप्त किया जाता है।तो ऐसे सर्वेक्षण को खुला चंक्रम कहते है।

जब सड़क ,रेलमार्ग,नदी, नहर ,सुरंगों का सर्वेक्षण करना होता है। तो वहा खुला चंक्रम सर्वेक्षण किया जाता है। 



कोण मापन के उपकरण(instrument used for measuring angle)

कोण मापन के लिए निम्न उपकरण प्रयोग किए जाते है।

(1) दिक् सूचकMagnetic Compass) 

(2) बक्स सेक्सटेन्ट (Box sextant) 

(3) थियोडोलाइट (Theodolite) 

दिक्सूचक(Compass)

सर्वक्षण में सर्वे रेखाओं का चुम्बकीय दिकपात मापने के लिए दिक् सूचक का प्रयोग किया जाता है। 

ये तीन प्रकार के होते है।

(1) सर्वेक्षण  दिक् सूचक(Survey Compass)




(2) प्रिज्मी दिक् सूचक (Prismatic Compass)


(3) ट्रफ दिकसूचक (Trough Compass) 


दिकसूचक उपकरण के घटक(Parts of a Compass) 

(1) चुम्बकीय सूई 

(2) कीलक 

(3) आशंकित चक्री 

(4) दर्श बेधिका 

(5) दृश्य बेधिका 

(6) दृष्टि रेखा(Line of sight) 

(7) प्रिज्म , धूप कांच 

(8) उत्थापक पिन व उत्थापक लीवर 

(9) ब्रेक पिन व स्प्रिंग ब्रेक

(10) दिक सूचक बक्सा

(11) त्रिपाद 


(1) चुम्बकीय सूई(Magnetic needle)  

ये दिक्सूचक का सबसे मुख्य घटक होता है।ये इस्पात की बनी हुई चुंबीकृत पतली सूई होती है।जिसको बक्से के अंदर एक उर्ध्व कीलक पर इस प्रकार टांग दिया जाता की वह क्षैतिज समतल में स्वतंत्र घूम सके। जब ये कीलक पर रुक जाती है।तो इसकी नोक चुम्बकीय याम्योत्तर की ओर होती है।

(2)कीलक(Pivot)

दिकसूचक बॉक्स के मध्य में एक नोकदार कील खड़ी स्थिति में लगी रहती है।जिसके ऊपर कम्पास की सुई टिकी रहती है।और मुक्त घूमती रहती है।

(3) आशंकित चक्री(Graduated ring)

ये एल्यूमिनिम धातु की छल्ले की की तरह की गोल चक्री होती है।जो चुम्बकीय सूई से जुड़ी रहती है। चक्री पर डिग्री व आधी डिग्री के निशान बने होते है। प्रिज्मी दिकसूचक में ये निशान 0° से 360° तक दक्षिणावर्त दिशा में बढ़ते हुए उल्टे खुदे होते है।जो दर्श स्लिट के साथ लगी प्रिज्म द्वारा पढ़ने पर सीधे व बड़े आकार में दिखाई पड़ते है।

(4) दर्श बेधिका(Eye Vane)

ये एक पीतल की पतली ऊर्ध्वाधर पट्टी होती हैं जो दिकसूचक बॉक्स के किनारे पर ,कब्जे द्वारा जुड़ी होती है और प्रेक्षण के समय सीधी खड़ी की जा सकती है।दर्श बेधिका में एक पतली ऊर्ध्वाधर झिर्री कटी रहती है।आंख को इस झिररी से सटा कर लक्ष्य को बेधा जाता है। प्रिज्मी दिकसूचक में दर्श बेधिका के साथ कांच की एक प्रिज्म लगी रहती है। जिससे  आशंकित चक्री पर पाठयांक पढ़ने में सरलता रहती है।

(5) दृश्य बेधिका (Object Vane) 

ये एक ऊर्ध्वाधर पतली पट्टी होती है जो पीतल की बनी होती है।इसमें एक झिर्री होती है जिसमे ऊर्ध्वाधर घोड़े का बाल या पतली तार लगी रहती है।ये तार दर्श बेधिका के एकदम सामने लगा रहता है।

(6) दृष्टि रेखा(Line of sight) 

जब दर्श बेधिका, दृश्य बेधिका ,और लक्ष्य तीनों एक सीध में आ जाते है तो इनको मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को दृष्टि रेखा कहते है।

(7) प्रिज्म(Prism)

दिकसूचक में दर्श बेधिका के साथ एक प्रिज्म लगा रहता है।प्रिज्म के क्षैतिज व ऊर्ध्वाधर फलक उत्तल होती है। इस कारण चक्री के निशान का आवर्धित प्रतिबिंब दिखाई पड़ता है।और पठन सरल हो जाता है।

(8) उत्थापक पिन व उत्थापक लीवर (Lifting pin and lever) 

दिकसूचक में लगी कीलक को घिसावट से बचाने के लिए इसमें एक उत्थापक पिन व उत्थापक लीवर की व्यवस्था की जाती है।जिसकी मदद से काम खत्म होने के बाद कम्पास की सूई को कीलक से थोड़ा ऊपर उठा दिया जाता है।जिससे ये सूई कांच के ढक्कन से चिपक जाती है और स्थिर हो जाती है।

(9) ब्रेक पिन व स्प्रिंग ब्रेक (Brak Pin and Spring Brake)

जब कम्पास से काम किया जा रहा हो उस समय उस पर लगी आशंकित चक्री पूरी तरह स्थिर होना चाहिए अन्यथा उसकी पाठयांक में त्रुटि आ जायेगी ।इसके लिए दृश्य बेधिका की तरफ लगा ब्रेक पिन दबा दिया जाता है।इससे पिन के आगे लगा स्प्रिंग ब्रेक आशंकित चक्री को छूने लगता है और चक्री स्थिर हो जाती है। 

(10) दिकसूचक बॉक्स (Compass Box)

दिकसूचक का बक्सा 100-150 mm व्यास का लोहे की धातु का बना होता है।इसके केंद्र में कीलक तथा परिधि पर दर्श और दृश्य बेधिका लगी होती है।कीलक के ऊपर चुम्बकीय सूई टंगी रहती हैं।कीलक ,सूई व आशंकित चक्री की सुरक्षा के लिए बॉक्स के ऊपर कांच का ढक्कन लगा रहता है।बॉक्स को बंद करने के लिए उसके ऊपर धातु का ढक्कन भी लगा होता है।

(11) त्रिपाद(Tripod)

प्रिज्मी दिक्सूचक को प्रयोग करने के लिए ट्राइपॉड का प्रयोग किया जाता है।ये हल्के प्रकार के ट्राइपॉड या 18 मीटर लंबी टांग वाला छड़ जिसे जेकब स्टाफ कहते है।इसका भी प्रयोग किया जा सकता है।

 प्रिज्मी दिक्सूचक को हाथ में पकड़ कर भी प्रयोग किया जा सकता है। 

ट्राइपॉड के शीर्ष पर धातु का ढक्कन लगा होता है।जिसमे चूड़ियां कटी होती है।जिस पर दिक्सूचक को रख कर कस दिया जाता हैं।

ट्राइपॉड की तीन टांगे होती है।इसे अच्छी और उपचारित लकड़ी से बनाया जाता है।इसके शीर्ष पर बाल व सॉकेट की व्यवस्था होती है।

चुंबकीय सुई की नति या नमन 

कंपास की सुई स्वतंत्र व मुक्त होने पर भी अपनी कील पर पूर्णत: क्षैतिज नहीं रहती है।उत्तरी गोलार्ध में सुई का उत्तरी सिरा तथा दक्षिणी गोलार्ध में सुई का दक्षिणी सिरा नीचे की ओर 90° के कोण तक झुक जाता है, परन्त विषुवत रेखा पर सुई पूर्णत: क्षैतिज रहती है , चुंबकीय सुई का इस प्रकार नीचे की ओर झुकना इसका नति कहलाता है। 






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Jarib , pictures, photo,जरीब का चित्र, chain survey,Part3 जरीब सर्वेक्षण chain survey

  जरीब सर्वेक्षण (Chain Survey) | सिद्धांत, प्रकार, फीता और उपकरण 📌 Introduction सर्वेक्षण (Surveying) सिविल इंजीनियरिंग का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें क्षेत्र की दूरी, दिशा और सीमाओं को मापा जाता है। जरीब सर्वेक्षण (Chain Survey) सबसे सरल और प्राचीन तकनीक है, जिसमें जरीब या फीता का उपयोग किया जाता है। 🔹 जरीब (Chain) क्या है? जरीब एक यांत्रिक उपकरण है जिसका उपयोग रेखीय दूरी नापने (Linear Measurement) के लिए किया जाता है। यह जस्तीकृत मृदु इस्पात की कड़ियों से बनी होती है। दोनों सिरों पर पीतल के हत्थे (Handles) लगे होते हैं। यह छोटे और समतल क्षेत्रों के सर्वेक्षण के लिए उपयुक्त है। 👉 जरीब को चेन सर्वे (Chain Survey) में मुख्य उपकरण माना जाता है। 🔹 फीता (Tape) क्या है? फीता (Tape) भी दूरी मापने का उपकरण है लेकिन इसमें कड़ियाँ नहीं होतीं। यह जरीब से हल्का और अधिक शुद्ध (Accurate) होता है। इसे कई प्रकार के पदार्थों से बनाया जाता है: सूती फीता (Cotton Tape) मेटलिक फीता (Metallic Tape) इस्पाती फीता (Steel Tape) इन्वार फीता (Invar Tape) 🔹 जरीब सर्व...

Part4जरीब सर्वेक्षण( उपकरण)

  खसका दंड।खसका दंड का प्रयोग  ये भी आरेखन दण्ड की तरह ही होता है। परन्तु इसके ऊपरी सिरे पर जरीब की हैंडल फसाने के लिए एक खांचा बना रहता है।जिसकी सहायता से खाई या झाड़ियों वाली स्थान में  जरीब के द्वारा नाप ली जाती है। खूँटी।  खूँटी का कार्य  खूँटी को सर्वेक्षण स्टेशनो की पहचान करने के लिए उस बिंदु पर गाड़ दी जाती है।ये लकड़ी  की बनी होती है। उसके ऊपर स्टेशन का नाम लिख दिया जाता है। उसकी लम्बाई 15 cm से 20 cm तक होती है। इसका शीर्ष 5cmx5cm वर्गाकार होता है।  साहुल।साहुल का कार्य  साहुल के द्वारा कम्पास , लेवल, थियोडोलाइट, आदि उपकरण को स्टेशन बिंदु पर केन्द्रण करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त ढालू जमीन पर जरीब मापन करते समय तथा आरेखन दण्ड को ठीक ऊर्ध्वाधर खड़ा करने में साहुल द्वारा जांच की जाती है। ये धातु का शंकुनुमा पिण्ड होता है।जिसके शीर्ष में एक मजबूत डोरी बंधी होती हैं। झाडियाँ । झाडियाँ का कार्य आरेखन दण्डो दूर से पहचान करने के लिये,इनके शीर्ष पर कपड़े की चौकोर  लाल या सफेद रंग की झाडियाँ बांध दी जाती है।   समकोण...

what is surveying in hindi ,Surveying ,सर्वेक्षण Part 1

सिविल इंजीनियरिंग में सर्वेक्षण (Surveying in Civil Engineering) Meta Description: सिविल इंजीनियरिंग में सर्वेक्षण क्या है? इसका उद्देश्य, प्रकार, सिद्धांत और महत्व समझें। Land Survey, Engineering Survey, Topographical Survey और Theodolite Survey की पूरी जानकारी। Keywords: सर्वेक्षण सिविल इंजीनियरिंग, Engineering Survey, Land Survey, Topographical Survey, Cadastral Survey, Theodolite Survey, Plane Table Survey, Hydrographic Survey, Surveying Principles सर्वेक्षण क्या है? (What is Surveying?) सर्वेक्षण सिविल इंजीनियरिंग की वह शाखा है, जो किसी क्षेत्र पर बिंदुओं की स्थिति, दूरी और कोणों का मापन कर नक्शे और लेआउट तैयार करती है। यह सड़क, पुल, रेलवे, नहर, पाइपलाइन और भवन निर्माण जैसी परियोजनाओं के लिए आधार प्रदान करता है। Keywords: Surveying in Civil Engineering, Civil Engineering Survey, Construction Survey सर्वेक्षण का उद्देश्य (Purpose of Surveying) सटीक नक्शा और योजना बनाना – टोपोग्राफिकल और कैडस्ट्रल नक्शा तैयार करना। निर्माण स्थल का चयन – सड़क, रेलवे, पाइपलाइन और सीवर लाइन ...