Skip to main content

कंक्रीट 2 concerete 2

 कंक्रीट के संघटक 

कंक्रीट सीमेंट,  बालू ,  गिट्टी और जल  से मिलकर बनती है। यही कंक्रीट के संघटक होते है। 

सीमेंट  सीमेंट एक बंधक पदार्थ है जिसका प्रयोग कंक्रीट के संघटको को आपस में एक दूसरे से बांधने के लिए किया जाता है। 

सीमेंट के संघटक 

सीमेंट निम्न घटकों से मिलकर बना होता है। 

Lime   60-67% 

Silica - 17-24% 

Alumina -3-8% 

Magnisum oxide 0.5-3% 

Iron oxide 1-3% 

Gypsum - 3-5% 

SO3 

चुना (lime) 



चुने का प्रयोग सीमेंट में बंधक पदार्थ के रूप में किया जाता है।चुना सीमेंट को सामर्थ्य प्रदान करता है। इसकी मात्रा अधिक होने पर सीमेंट में प्रसार होने लगता है। और मात्रा कम होने पर सीमेंट की सामर्थ्य में कमी आ जाती है। 

सिलिका 



सिलिका का प्रयोग सीमेंट में सामर्थ्य प्रदान करने के लिए  होता है।

अधिक होने पर- सीमेंट जल्दी कठोर हो जाता है।

कम होने पर सामर्थ्य में कमी।


एल्यूमिना Alumina 



Alumina का प्रयोग सीमेंट में सीमेंट को जमाने के लिए प्रयोग किया जाता है।इसकी मात्रा अधिक होने सीमेंट कमजोर हो जाता है। 

मैग्नीशियम ऑक्साइड 



ये सीमेंट को कठोरता और रंग प्रदान करता है। ये रासायनिक क्रिया में सहायक होता है। 

जिप्सम 



ये सीमेंट के प्रारंभिक जमाव काल को बढ़ाता है। 

सीमेंट में जिप्सम क्लिंकर को पीसते समय मिलाया जाता है। 

सल्फर ट्राई ऑक्साइड 



ये सीमेंट में निर्दोषता( soundness) प्रदान करता है।

सीमेंट का रासायनिक संगठन और जलयोजन क्रिया 

जब सीमेंट में पानी मिलाया जाता है।तो इसमें रासायनिक प्रक्रिया शुरू हो जाती है।और ये जमने लगता है।इसे सीमेंट का जलयोजन कहा जाता है। 

सीमेंट के जमने और सामर्थ्य ग्रहण करने में निम्न चार यौगिक भाग लेते है। जिन्हे बोग यौगिक कहा जाता है। 

बोग यौगिक  

(1) ट्राई कैल्शियम सिलिकेट 3CaOSiO2 

(2) डाइ कैल्शियम सिलिकेट 2CaOSiO2 

(3)  ट्राई कैल्शियम एल्यूमिनेट 2CaOAl2O3 

(4) टेट्रा कैल्शियम एल्यूमिनो फेराइट 4CaOAl2O3 Fe2O3

इन्हे ALLITE (C3S) 

BELLITE (C2S) 

CELLITE (C3A) 

FELLITE (C4AF) के नाम से भी जाना जाता है। 

सबसे पहले ट्राई कैल्शियम एल्यूमिनेट व  टेट्रा कैल्शियम एल्यूमिनो फेराइट जमते है और कठोर होते है। सीमेंट का प्रारम्भिक जमाव काल इन्हे पर निर्भर करता है। 

कंक्रीट में बाद की सामर्थ्य 


Comments