Skip to main content

Part5 Design of rivet joint,रिवेट जोड़ो का अभिकल्पन

 रीवेट जोड़ो का अभिकल्पन

रिवेट जोड़ो का अभिकल्पन निम्न चरणों में किया जाता है।

1 प्लेट की मोटाई  के अनुसार रीवेट व्यास निश्चित करना।

2 अधिकतम सामर्थ्य के लिए रीवेट पिच या जोड़ में रिवेटो की संख्या निश्चित करना।

3 विशिष्टयो के अनुसार जोड़ के परिमापो को निर्धारित करना।

4 अभिकल्पित जोड़ की सामर्थ्य के लिए जांच करना । 

(1) प्लेट की मोटाई के अनुसार रीवेट व्यास निश्चित करना 

सामान्यत: रिवेट का व्यास प्लेट की मोटाई के अनुसार अनविन सूत्र (unwin's formula) द्वारा ज्ञात किया जाता है।

रिवेट व्यास ϕ = 6.05√t 

जहां t = प्लेट की मोटाई है।

रिवेट का सकल  व्यास d = ϕ+ 1.5mm( जब रिवेट 25 mm तक हो) 

रिवेट का सकल व्यास d= ϕ+2mm ( जब रिवेट 25 mm से बड़ा हो ) 


(2) अधिकतम सामर्थ्य के लिए रीवेट पिच या जोड़ में रिवेटो की संख्या निश्चित करना। 

जोड़ की पिच लम्बाई निकालने के लिए निम्न में से न्यूनतम सामर्थ्य पर विचार किया जाता है।

 (i) तनन सामर्थ्य Pt=(p-d).t.ft 

(ii) अपरूपण सामर्थ्य Ps=(π/4)d^2.fs ( एकल कर्तन) 

                          Ps=2(π/4)d^2fs (दोहरे कर्तन के लिए)

(iii) धारण  सामर्थ्य Pb=d.t.fb 

 Ps और Pb मे से जो भी न्यून तम होगा उसे Pt के बराबर करके पिच ज्ञात कर लेंगे।

  अर्थात Ps या Pb = Pt 

हम जानते है की Ps=(π/4).d^2.fs 

और                  Pt=(p-d).t.ft 

इस प्रकार 

      (π/4).d^2.fs =(p-d).t.ft       से p ka मान निकाल लेंगे 

रिवेटो के लिए अनुज्ञेय प्रतिबल 

शक्ति चालित शॉप रीवेट के लिए -

अक्षीय तनन प्रतिबल- 100N/mm^2 

अपरूपण प्रतिबल- 100N/mm^2 

धारण प्रतिबल- 300N/mm^2 

शक्ति चालित स्थल रीवेट के लिए - 

अक्षीय तनन प्रतिबल- 90N/mm^2 

अपरूपण प्रतिबल- 90N/mm^2 

धारण प्रतिबल- 270N/mm^2 

नोट शक्ति चालित शॉप रिवेट से शक्ति चालित स्थल रिवेट तीनों प्रतिबलो का   मान 10% कम होता है। 

रिवेट जोड़ में रिवेटो की संख्या 

पिच ज्ञात करने के बाद रिवेट लगाए जाते है। रिवेट लगाने से पहले रिवेटो की संख्या निम्न अनुसार निकाला जा सकता है।

                          n= F/R 

जहां n= रिवेटो की संख्या हैं 

F= जोड़ पर आने वाला भार 

R= रिवेट मान अथवा रिवेट सामर्थ्य 

रिवेट मान 

ये रिवेट द्वारा वहन किया जाने वाला अधिकतम भार है।इससे अधिक भार आने पर रिवेट विफल हो जायेगा।

रिवेट या तो अपरूपण में विफल होगा या धारण में इसी कारण अपरूपण सामर्थ्य और धारण सामर्थ्य में से जिसका मान कम होगा वही रिवेट के लिए रिवेट मान कहलाएगा।

विशिष्टयो के अनुसार जोड़ के परिमापों  का निर्धारण।

(1) रिवेट का सकल व्यास 

रिवेट का सकल व्यास d = ϕ+ 1.5mm( जब रिवेट 25 mm तक हो) 

रिवेट का सकल व्यास d= ϕ+2mm ( जब रिवेट 25 mm से बड़ा हो )  

जहां   ϕ= रिवेट का सामान्य व्यास है।

(2) रिवेट पिच 

(a) न्यूनतम पिच 

रिवेट रेखा पर स्थित दो क्रमागत रिवेटो के केंद्र से केंद्र तक की दूरी रिवेट के सामान्य व्यास के 2.5 गुना से कम नहीं होना चाहिए

(b) अधिकतम पिच 

सभी रिवेटो के लिए 32t अथवा 300mm जो भी कम हो ,से अधिक नही होना चाहिए ।

तनन उपांगो के लिए 16t अथवा 200mm, जो भी कम हो 

संपीडन उपांगो के लिए 12t अथवा 200mm, जो भी कम हो।

जोड़ की सामर्थ्य के लिए जांच 

Problem - 10 mm मोटी दो प्लेटो को एकल रिवेट लैप जोड़ द्वारा जोड़ने के लिए रिवेट जोड़ का अभिकल्पन करे।

अनुज्ञेय तनन प्रतिबल ft=150 N/mm^2 

अनुज्ञेय अपरुपण् प्रतिबल= 90 N/mm^2 

अनुज्ञेय धारण प्रतिबल= 270 N/mm^2 

Solution

प्लेट की मोटाई,t=10mm 

अनविन सूत्र से रिवेट व्यास = 6.05√t 

                                     = 6.05√10mm 

                                      =19.13 mm ~20mm

अत: 20 mm के रिवेट का प्रयोग करने पर 

                      सकल व्यास= (20+1.5)mm 

                                      =21.5mm 

अब इस रिवेट के साथ पिच की लंबाई निकालेगे   

अपरुपण् सामर्थ्य Ps = π/4.d^2.fs 

                                =(π/4)x21.5x21.5x90 N 

                                 =32670 N 

   धारण सामर्थ्य  Pb = d.t.fb 

                             =21.5x10x270 N 

                              =58050N 

उपरोक्त में से Ps का मान न्यूनतम है। अत: पिच निकालने के लिए इसे ही Pt के बराबर करना होगा।

                           Pt=Ps

                (p-d).t.ft=π/4.d^2.fs  

    (p-21.5)x10x150=3670 

                          p=43.3mm 

         न्यूनतम पिच =2.5x रिवेट व्यास 

                           = 2.5x20 

                           = 50 mm (Answer).



समतलीय बल 

जब किसी सरंचना पर कार्यरत सभी बलो की क्रिया रेखाये एक ही समतल में होते है।तो इस प्रकार के बलो को समतलीय बल कहा जाता है।

संगामी बल 

जब किसी संरचना पर लगने वाले सभी बलो की क्रिया रेखाएं एक बिंदू में मिलती है, तब इन बलो को संगामी बल कहा जाता है।

असंगामी बल 

जब बलो की क्रिया रेखा एक बिंदू पर नहीं मिलती है।तो इस बलो को असंगामी बल  कहते है।

 समान्तर बल 

जब दो या दो से अधिक बलो की क्रिया रेखाये एक दूसरे के समान्तर होती है तो ऐसे बलो को समान्तर बल कहा जाता है।


Read more 

इस्पात भाग 1........... 

इस्पात भाग 2 ........ 

इस्पात भाग 3...... 

इस्पात भाग 4......

वेल्डेड जोड़ अभिकल्पन....….....

रिवेट जोड़ो की विफलता.......…..

संरचनात्मक इस्पातिय जोड़........ 


For english blog.......


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Jarib , pictures, photo,जरीब का चित्र, chain survey,Part3 जरीब सर्वेक्षण chain survey

  जरीब सर्वेक्षण (Chain Survey) | सिद्धांत, प्रकार, फीता और उपकरण 📌 Introduction सर्वेक्षण (Surveying) सिविल इंजीनियरिंग का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसमें क्षेत्र की दूरी, दिशा और सीमाओं को मापा जाता है। जरीब सर्वेक्षण (Chain Survey) सबसे सरल और प्राचीन तकनीक है, जिसमें जरीब या फीता का उपयोग किया जाता है। 🔹 जरीब (Chain) क्या है? जरीब एक यांत्रिक उपकरण है जिसका उपयोग रेखीय दूरी नापने (Linear Measurement) के लिए किया जाता है। यह जस्तीकृत मृदु इस्पात की कड़ियों से बनी होती है। दोनों सिरों पर पीतल के हत्थे (Handles) लगे होते हैं। यह छोटे और समतल क्षेत्रों के सर्वेक्षण के लिए उपयुक्त है। 👉 जरीब को चेन सर्वे (Chain Survey) में मुख्य उपकरण माना जाता है। 🔹 फीता (Tape) क्या है? फीता (Tape) भी दूरी मापने का उपकरण है लेकिन इसमें कड़ियाँ नहीं होतीं। यह जरीब से हल्का और अधिक शुद्ध (Accurate) होता है। इसे कई प्रकार के पदार्थों से बनाया जाता है: सूती फीता (Cotton Tape) मेटलिक फीता (Metallic Tape) इस्पाती फीता (Steel Tape) इन्वार फीता (Invar Tape) 🔹 जरीब सर्व...

Part4जरीब सर्वेक्षण( उपकरण)

  खसका दंड।खसका दंड का प्रयोग  ये भी आरेखन दण्ड की तरह ही होता है। परन्तु इसके ऊपरी सिरे पर जरीब की हैंडल फसाने के लिए एक खांचा बना रहता है।जिसकी सहायता से खाई या झाड़ियों वाली स्थान में  जरीब के द्वारा नाप ली जाती है। खूँटी।  खूँटी का कार्य  खूँटी को सर्वेक्षण स्टेशनो की पहचान करने के लिए उस बिंदु पर गाड़ दी जाती है।ये लकड़ी  की बनी होती है। उसके ऊपर स्टेशन का नाम लिख दिया जाता है। उसकी लम्बाई 15 cm से 20 cm तक होती है। इसका शीर्ष 5cmx5cm वर्गाकार होता है।  साहुल।साहुल का कार्य  साहुल के द्वारा कम्पास , लेवल, थियोडोलाइट, आदि उपकरण को स्टेशन बिंदु पर केन्द्रण करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त ढालू जमीन पर जरीब मापन करते समय तथा आरेखन दण्ड को ठीक ऊर्ध्वाधर खड़ा करने में साहुल द्वारा जांच की जाती है। ये धातु का शंकुनुमा पिण्ड होता है।जिसके शीर्ष में एक मजबूत डोरी बंधी होती हैं। झाडियाँ । झाडियाँ का कार्य आरेखन दण्डो दूर से पहचान करने के लिये,इनके शीर्ष पर कपड़े की चौकोर  लाल या सफेद रंग की झाडियाँ बांध दी जाती है।   समकोण...

what is surveying in hindi ,Surveying ,सर्वेक्षण Part 1

सिविल इंजीनियरिंग में सर्वेक्षण (Surveying in Civil Engineering) Meta Description: सिविल इंजीनियरिंग में सर्वेक्षण क्या है? इसका उद्देश्य, प्रकार, सिद्धांत और महत्व समझें। Land Survey, Engineering Survey, Topographical Survey और Theodolite Survey की पूरी जानकारी। Keywords: सर्वेक्षण सिविल इंजीनियरिंग, Engineering Survey, Land Survey, Topographical Survey, Cadastral Survey, Theodolite Survey, Plane Table Survey, Hydrographic Survey, Surveying Principles सर्वेक्षण क्या है? (What is Surveying?) सर्वेक्षण सिविल इंजीनियरिंग की वह शाखा है, जो किसी क्षेत्र पर बिंदुओं की स्थिति, दूरी और कोणों का मापन कर नक्शे और लेआउट तैयार करती है। यह सड़क, पुल, रेलवे, नहर, पाइपलाइन और भवन निर्माण जैसी परियोजनाओं के लिए आधार प्रदान करता है। Keywords: Surveying in Civil Engineering, Civil Engineering Survey, Construction Survey सर्वेक्षण का उद्देश्य (Purpose of Surveying) सटीक नक्शा और योजना बनाना – टोपोग्राफिकल और कैडस्ट्रल नक्शा तैयार करना। निर्माण स्थल का चयन – सड़क, रेलवे, पाइपलाइन और सीवर लाइन ...