Skip to main content

Levelling part 2

 लेवल मापी ( तल मापी ) यंत्र के प्रकार ( Types of level) 

लेवल उपकरण निम्न प्रकार के होते हैं।

(1) डम्पी लेवल (Dumpy Level) 

(2) वाई लेवल ( Wye or y level) 

(3) उत्क्रमणीय लेवल ( Reversible Level) 

(4) झुकाऊ लेवल ( Tilting level) 

(5) आधुनिक लेवल ( Modern level) 

(1) डम्पी लेवल (Dumpy Level)  

इस लेवल का विकास ग्रेवेट ने किया था ।डम्पी लेवल में इसकी दूरबीन नलिका दो कालरो द्वारा ऊध्र्वाधर पिंडी ( Spindle) से स्थाई रूप से जुड़ी रहती है। इस कारण दूरबीन न ही अपने अनुदैर्ध्य अक्ष के प्रति घुमायी जा सकती है और न ही आलम्बो से बाहर निकाली जा सकती है। लेवल की पिंडी समतलन हेड की साक्ट में घूम सकती है। इसे ठोस डम्पी भी कहते है।

इसमें दूरबीन के एक सिरे पर अभिदृश्य कांच (Object Glass) लगा रहता है। तथा दूसरे सिरे पर नेत्रिका ( eye piece) लगी रहती है। 

नेत्रीका के आगे नलिका में बिम्बपट (Diaphragm) फिट होता है। फोक्सी पेंच द्वारा दूरबीन का फोकस करने पर स्टेशन बिंदु पर रखे गज का उल्टा प्रतिबिंब बिम्बपत Diaphragm पर पड़ता है, जिसे नेत्रीका की सहायता से पढ़ा जा सकता है।




दूरबीन - नलिका के शीर्ष से सटी हुई एक लम्बी पाणसल।        ( Bubble Tube) तथा इसके आड़ी एक छोटी पाणसल लगी रहती है। पाणसल दृष्टि रेखा को ठीक क्षैतिज करने के काम में आती है। 

दूरबीन पाणसल सहित अपने क्षैतिज समतल में मुक्त रूप से घूम सकती है। 

(2) वाई लेवल ( Wye or y level)  

इसकी दूरबीन Y आकार के क्लिप अलम्बो पर टिकी रहती है ।इसी कारण इसका नाम वाई लेवल रखा गया है। इसमें क्लिपो को ऊपर उठा कर,दूरबीन को अलम्बो से बाहर निकाला जा सकता  हैं , अनुदैैर्ध्य अक्ष पर घुमाया जा सकता है तथा सिरों की अदला बदली की जा सकती हैं। 

एक लम्बी पाणसल दूरबीन के बगल में अथवा तली पर Y अलम्बो के मध्य फिट की जाती हैं। 

इसमें फोकसी पेंच , क्लैम्प पेंच तथा सूक्ष्म गति पेंच डम्पी लेवल के तरह ही होते है।

इसमें चल भाग अधिक है, जिनका निघर्षण(Wear and Tear) अधिक होता है। 



(3) उत्क्रमणीय लेवल ( Reversible Level)   

ये डम्पी लेवल और Y लेवल का मिला हुआ रूप है।अर्थात इसमें दोनो की विशेषताएं सम्मिलित हैं।इसमें दूरबीन दो दृढ़ सॉकेटो द्वारा पिंडी से जुड़ी रहती हैं। सॉकेट में लगे पेंच को कस देने पर ,ये डम्पी लेवल बन जाता है,और पेंच को ढीला करने पर Y लेवल बन जाता है।

इसके सिरे भी अदले बदले जा सकते है और दूरबीन को अपने लम्ब अक्ष घुमाया भी जा सकता हैं। 


झुकाऊ लेवल( Tilting Level) 

झुकाऊ लेवल में दूरबीन को उसके अनुदैैर्ध्य अक्ष में थोड़ा नीचे को झुकाया जा सकता है।इसलिए इसे झुकाऊ लेवल कहते हैै।

दूरबीन को झुकाने के लिए इसके नेत्रिक वाले सिरे के नीचे एक झुकाऊ पिन लगा रहता है।इसको ढाल पेंच भी कहते हैं।डम्पी और Y लेवल में दृष्टि रेखा , उपकरण के समायोजन पर ,इनके ऊर्ध्व अक्ष के ठीक लम्वबत होती है, परंतु झुकाव लेवल में ये बाध्य नहीं हैं।

झुकाव लेवल की मुख्य विशेषता ये हैं कि पाणसल का बुलबुला मध्य में लाने के लिए और अस्थाई समायोजन के लिए पेंचो को चलाना आवश्यक नहीं है। ये कार्य बड़ी शीघ्रता से झुकाव पेंच को घुमाने से भी संपन्न हो जाता है। 

झुकाऊ लेवल का स्थाई समंजन सरल पड़ता हैं और कम समय लेता हैं।इसके लिए अक्ष रेखा, पाणसल अक्ष के समांतर होनी चाहिए ।

झुकाऊ लेवल परिशुद्ध तलेक्षण के लिए उपयुक्त उपकरण हैं, परन्तु अब सामान्य कार्यों के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता हैं।

आई० ओ० पी ० लेवल( India office pattern level) 

भारत में झुकाऊ लेवल को ही इण्डिया ऑफिस पैटर्न लेवल या  आई० ओ० पी ० लेवल के नाम से जाना जाता है, 

आई० ओ० पी ० लेवल की मुख्य विशेषताएं निम्न हैं।

(1) दर्पण पट्टी 

पाणसल का बुलबुला मध्य स्थिति में देखने के लिए ,इसके ऊपर एक दर्पण पट्टी लगी रहती हैं।

(2) पिल बॉक्स या गोलीय पाणसल 

इसमें पिल बॉक्स पाणसल( Pill Box Bubble) लगी होती हैं,जिससे उपकरण को दो समकोणक अक्षो पर समतल किया जा सकता हैं।

(3) दिक्सूचक 

सर्वेक्षण रेखाओं का दिकमान लेने के लिए दूरबीन में बने खांचे में प्रिज्म दिक्सूचक टांगी जा सकती है।

(4) स्टेडिया तारे 

डायाफ्राम पर स्टेडिया तारे बनी होती है, जिनके द्वारा लेवल यंत्र और गज बिंदु के मध्य की दूरी बगैर जरीब मापन के ज्ञात हो जाती है।दोनो स्टेडिया तारो के तलेक्षण गज पर अंतर पढ़कर तथा इसे 100 से गुणा करके ये दूरी ज्ञात कर ली जाती है। 

तलेक्षण गज( Levelling Staff) 

ये एक सीधा,लम्बा , आशंकित दण्ड होता है, जिसको स्टेशन बिंदु पर सीधा खड़ा करके ,इसपर लेवल यंत्र से निकलने वाली दृष्टि रेखा की ऊर्ध्व दूरी पढ़ी जाती हैं।इसपर पेंट से मीटर के निशान बने होते है। 

गज पर सफेद पेंट के आधार पर काली/ सफेद पट्टियों के रूप में मीटर की दूरीओ के निशान बने रहते हैं। प्रत्येक पट्टी की मोटाई 5mm रखी जाती हैं, जो गज का अल्पतम मापांक ( least Count) होता है। एक मीटर में 200 पट्टियां 100 काली/ 100 सफेद होती है। 

मीटर के निशान गज की बाई तरफ लाल पेंट में तथा डेसीमीटर के भाग गज के दाई ओर काले रंग से अंकित होते है। 

गज के प्रकार 

गज दो प्रकार के होते हैं।

(1) लक्ष्य या टारगेट गज ( Target Staff) 

(2) स्वपाठी गज ( Self Reading Staff) 

(1) लक्ष्य या टारगेट गज ( Target Staff) 

इस प्रकार के गज में सामने की फलक पर ऊपर नीचे सरकने वाली एक फिरकी लगी होती हैं।टारगेट पर वार्नियर के निशान बने रहते है।लेवल यंत्र से आने वाली क्षैतिज दृष्टि रेखा की सीध पर लेवल वाला के संकेत के अनुसार ,गज वाला टारगेट को ऊपर नीचे सरका कर गज पर सेट कर देता हैं। 

सेट हो जाने के बाद गज का पाठ्यांक गज वाला पढ़ता हैं और लेवल पंजी में दर्ज करता है।

जब स्टेशन बिंदु लेवल यंत्र से काफी दूर (100 m) से अधिक लिए जाते है।तब टारगेट गज का प्रयोग किया जाता है। परन्तु टारगेट गज के प्रयोग में अधिक दिक्कत आती है और पाठ्यांक पढ़ने में त्रुटि हो सकती है।इसमें पाठ्यांक पढ़ने में समय भी अधिक लगता है इसी कारण इसका प्रयोग सीमित होता है। 

Continue to next part .............. 





Read more 

GK 

साइंस , अविष्कार और अविष्कारक

विज्ञान की प्रमुख शाखाएं

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Jarib , pictures, photo,जरीब का चित्र, chain survey,Part3 जरीब सर्वेक्षण chain survey

  जरीब सर्वेक्षण के कितने सिद्धांत है? जरीब अथवा फीता क्या है? जरीब कितने प्रकार के होते हैं? जरीब ( Chain)।  जरीब का चित्र।  जरीब एक प्रकार का यंत्र जो रेखीय दूरी नापने के काम आती है।ये जस्तीकृत मृदु इस्पात के तार से कड़ियो को जोड़़ कर बनाई जाती है।जरीब को जरीब के चित्र द्वारा अच्छे से समझा जा सकता है। इसमें कड़ी के सिरो पर घुण्डी बनाकर  तथा तीन छोटे छल्लो द्वारा कड़ियो को आपस में जोड़ कर वांछित लम्बाई की जरीब बनाई जाती है। जरीब के दोनो सिरो पर एक पीतल का हत्था लगा होता है। जिसकी मदद से जरीब को फैलाया जाता है।   जरीब सर्वेक्षण ऐसी जगह पर किया जाता है।जहा सर्वेक्षण क्षेत्र छोटा हो।या सामान्य कार्यों के लिए और क्षेत्र की सीमाएं निर्धारित करने के लिए ,सर्वेक्षण नक्शा बनाने के लिए जरीब सर्वेक्षण संतोषजनक रहता है। जरीब सर्वेक्षण केवल रेखीय माप के लिए किया जाता है।जरीब  सर्वेक्षण में रेखाओ का कोणीय मान नहीं निकला जाता है। निम्नलिखित स्थिति यो मे जरीब सर्वेक्षण अपनाना सही रहता है।  (i ) जब सर्वेक्षण क्षेत्र छोटा ,सीमित ,और खुला तथा लगभग समतल हो  (ii) जब...

Part4जरीब सर्वेक्षण( उपकरण)

  खसका दंड।खसका दंड का प्रयोग  ये भी आरेखन दण्ड की तरह ही होता है। परन्तु इसके ऊपरी सिरे पर जरीब की हैंडल फसाने के लिए एक खांचा बना रहता है।जिसकी सहायता से खाई या झाड़ियों वाली स्थान में  जरीब के द्वारा नाप ली जाती है। खूँटी।  खूँटी का कार्य  खूँटी को सर्वेक्षण स्टेशनो की पहचान करने के लिए उस बिंदु पर गाड़ दी जाती है।ये लकड़ी  की बनी होती है। उसके ऊपर स्टेशन का नाम लिख दिया जाता है। उसकी लम्बाई 15 cm से 20 cm तक होती है। इसका शीर्ष 5cmx5cm वर्गाकार होता है।  साहुल।साहुल का कार्य  साहुल के द्वारा कम्पास , लेवल, थियोडोलाइट, आदि उपकरण को स्टेशन बिंदु पर केन्द्रण करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त ढालू जमीन पर जरीब मापन करते समय तथा आरेखन दण्ड को ठीक ऊर्ध्वाधर खड़ा करने में साहुल द्वारा जांच की जाती है। ये धातु का शंकुनुमा पिण्ड होता है।जिसके शीर्ष में एक मजबूत डोरी बंधी होती हैं। झाडियाँ । झाडियाँ का कार्य आरेखन दण्डो दूर से पहचान करने के लिये,इनके शीर्ष पर कपड़े की चौकोर  लाल या सफेद रंग की झाडियाँ बांध दी जाती है।   समकोण...

what is surveying in civil engineering,Surveying ,सर्वेक्षण Part 1

  what is surveying in civil engineering सर्वेक्षण  (Survey) Surveying is the art to determing the relative position of a points and the distance and angles between them.   सर्वेक्षण सिविल इंजीनियरिंग की वो शाखा है।जिसके अन्तर्गत किसी एक बिंदू के सापेक्ष किसी दूसरे बिंदू की भूतल पर या भूगर्भ या आकाश में ऊंचाई या गहराई का पता लगाया जाता है। उसे ही सर्वेक्षण कहा जाता है। सर्वेक्षण सिविल इंजीनियरिंग का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है। इसकी सहायता से ही किसी क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।तथा निर्माण संबंधी ड्राइंग बनाकर निर्माण कराया जाता हैं।  सर्वेक्षण का उद्देश्य ( purpose of survey) सर्वेक्षण के निम्न उद्देश्य है। 1 सर्वेक्षण क्षेत्र का नक्शा या मानचित्र बनाना, क्षेत्र से प्राप्त मापो को ड्रॉइंग सीट पर आलेखित करना। 2 विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्थल का चयन करना जैसे , रेल , सड़क, पाइप लाइन ,सीवर लाइन आदि। 3 सतह पर किसी बिंदू की स्थिति ज्ञात करना। 4 विभिन्न प्राकृतिक और कृत्रिम बिंदुओ की ऊंचाई और गहराई का पता लगाना। 5 विभिन्न निर्माण कार्यों के लि...