Soil Stabilization What is Soil Stabilization? It is the process of improving the engineering properties of soil (like strength, bearing capacity, and durability) to make it fit for construction. Core Methods of Soil Stabilization 1. Mechanical Stabilization Soil Blending: Mixing two different types of soils (e.g., Sand + Clay) to achieve a well-graded mixture. Compaction: Using rollers or rammers to compact the soil at OMC (Optimum Moisture Content) to achieve MDD (Maximum Dry Density) by removing air voids. 2. Chemical Stabilization (Using Admixtures) Cement Stabilization: Adding 5% to 14% Portland cement. Best for sandy/granular soils . It binds particles to give high early strength. Lime Stabilization: Adding 3% to 10% lime (chuna). Best for expansive clay (Black Cotton Soil) . It reduces the soil's plasticity and swelling potential. Bitumen Stabilization: Adding 4% to 7% liquid asphalt/bitumen. Best for coarse sands . It acts as a waterproofing agent and binder. F...
✅Environment से जुड़े महत्वपूर्ण Questions
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
- किसी नदी के प्रदुषण स्तर की माप की जाती है ? ➺ BOD
यह एक निश्चित तापमान और विशिष्ट समय पर दिए गए पानी के नमूने में मौजूद कार्बनिक पदार्थ को विघटित करने के लिए एरोबिक जीवों द्वारा आवश्यक भंग ऑक्सीजन (डीओ) की मात्रा को मापता है। ये एक जैव रासायनिक प्रक्रिया है।
बीओडी मीटर ऑक्सीडायरेक्ट एक उपकरण है जिसे जैव रासायनिक ऑक्सीजन की मांग को निर्धारित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसे बी.ओ.डी. कहा जाता है।
- पौधों में जल का अधिग्रहण किसके द्वारा होता है ? ➺ जाइलम
- पौधों में पाये जाने वाले दो संवहन ऊतको में से एक है (दूसरा संवहन ऊतक फ्लोएम है)। जाइलम एक ऐसा जटिल स्थाई ऊतक है जो संवहन बंडल के अन्दर पाया जाता है। जाइलम जल के संवहन में प्रमुख भूमिका अदा करता है। रसारोहण की क्रिया जाइलम के भीतर से होती है।
- वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब बनाया गया था ? ➺ 1972 में
- ये अधिनियम 1972 में वनजीवों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए लागू किया गया था। इसका उद्देश्य अवैध शिकार रोकने, अवैध तस्करी और अवैध व्यापार को रोकने के लिए लागू किया गया था।इसे 2003 में संशोधित किया गया था।
- वन संरक्षण अधिनियम कब बना ? ➺ 1980 में
- वन संरक्षण अधिनियम को 1980 में निर्धारित किया गया इसके अंतर्गत वन क्षेत्रों में स्थायी कृषि वानिकी का अभ्यास करने के लिए केंद्रीय अनुमति को आवश्यक कर दिया गया। और इसके उल्लघंन को एक अपराध माना गया है। इससे जैव विविधता को बचाने का लक्ष्य रखा गया है।
- पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम कब बनाया गया था ? ➺ 1986
- जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम कब बनाया गया था ? ➺ 1974 में
- पर्यावरण की सुरक्षा मूल कर्तव्य ( Fundamental Duties ) है, इसका उल्लेख किस Article में किया गया एवं संविधान के किस संशोधन के अंतर्गत इसे जोड़ा गया ? ➺ Article 51a 42nd संविधान संशोधन द्वारा
- भारतीय वन प्रबंधन संस्थान कहां पर स्थित है ? ➺ भोपाल में
- वन अनुसंधान संस्थान कहां पर स्थित है ? ➺ देहरादून
- वर्षा वन अनुसंधान संस्थान कहाँ पर स्थित है ? ➺ जोरहाट ( असम )
- अनुवांशिकी एवं वृक्ष प्रजनन संस्था कहां पर स्थित है ? ➺ कोयंबटूर
- उत्पादकता केंद्र किस शहर में है ? ➺ Ranchi
- भारत की प्रथम वन नीति ( Forest Law ) का निर्माण कब किया गया था ? ➺ 1894 में
- गिद्ध संरक्षण पर योजना कब प्रारंभ की गई थी ? ➺ 2006 में
- गोंड संरक्षण परियोजना कब शुरू हुआ ? ➺ 1987 में
- कछुआ संरक्षण परियोजना की शुरुआत कब की गयी ? ➺ 1975
- बाघ संरक्षण परियोजना कब प्रारंभ हुई थी ? ➺ 1973 में
- पर्यावरणीय संकट किस वृक्ष को माना जाता है ? ➺ यूकेलिप्टस
- चालबाज किस प्रकार के वन पाए जाते हैं ? ➺ विषुवतीय वर्षावन
- कद्रीय मरू क्षेत्र अनुसंधान संस्थान कहां पर स्थित है ? ➺ जोधपुर राजस्थान
- मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल किससे सम्बंधित है ? ➺ 1987 में ओजोन परत के संरक्षण से
- वियना समझौता किससे सम्बंधित है ? ➺ 1985 में ओजोन परत से संबंधित
- कयोटो प्रोटोकॉल संधि किस वर्ष लागू की गयी थी ? ➺ 2005 में
- पथ्वी शिखर सम्मेलन कब आयोजित किया गया था ? ➺ 1992 में
- पथ्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया था ? ➺ रियो डी जेनेरियो
- 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day ) मनाने की घोषणा किस सम्मेलन में की गई थी ? ➺ स्टॉकहोम सम्मेलन 1972
- टाइगर मैन ऑफ इंडिया के नाम से किसे जाना जाता है ? ➺ कैलाश सांखला
- भारत में हरित क्रांति ( Green Revolution ) के जनक किसे माना गया है ? ➺ डॉ एम एस स्वामीनाथन
- भारत में पारिस्थितिकी के जनक कौन हैं ? ➺ डॉक्टर रामदेव मिश्रा
- चिपको आंदोलन के जन्मदाता कौन थे ? ➺ सुंदरलाल बहुगुणा
- विश्व ओजोन दिवस ( Ozone Day ) कब मनाया जाता है ? ➺ 16 सितंबर को
- विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है ? ➺ 3 मार्च को
- पथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ? ➺ 22 अप्रैल
- अम्ल वर्षा ( Acid Rain ) के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार कौन - कौन से गैस हैं ? ➺ SO2 & NO2
- लाइकेन किस पर्यावरणीय प्रदूषण के सूचक माने जाते हैं ? ➺ वायु प्रदूषण
- भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी ? ➺ मिथाइल आइसोसाइनाइट (MIC)
- इटाई रोग किसके कारण होता है ? ➺ कैडमियम के कारण
- अम्ल वर्षा के जल का पीएच मान कितना होता है ? ➺ 4.2 से कम
- कौन सा रसायन आम पकाने में प्रयोग होता है ? ➺ कैल्शियम कार्बाइड


Comments
Post a Comment